Chennai Shocker: 20 साल के व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर महिला के साथ किया रेप, फोटो वायरल करने की दी धमकी

आरोपी ने पीड़िता का कई दिनों तक पीछा किया और जब पता चला कि वह अकेली रह रही है, तब उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

24 मई: चेन्नई (Chennai) में चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. 43 वर्षीय महिला एक सरकारी कार्यालय में अस्थायी स्टाफ सदस्य के रूप में कार्यरत है. महिला के साथ उसके आवास पर उसका 20 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. Mumbai News: मुंबई में सेक्स के दौरान 61 साल का बुजुर्ग हुआ बेहोश, बाद में हुई मौत

बीते शुक्रवार को जब महिला अपना काम खत्म कर घर वापस आई तो उसने देखा कि 20 वर्षीय विशाल गेट के बाहर खड़ा था. महिला ने जैसी है अपने घर का दरवाजा खोला, व्यक्ति ने उसे अंदर धकेल दिया. इसके बाद आरोपी ने महिला का मुंह बंद कर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया.

पीड़िता के मुताबिक आरोपी विशाल ने उसकी अश्लील फोटो भी खींंची. उसने फिर उसका नंबर लिया और कथित तौर पर उस रात में फोन कर पीड़िता को धमकी दी. उसने कहा कि वह जब चाहेगा उसके घर पर आएगा. अगर पीड़िता ने मना किया तो वह अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा.

इसके बाद पीड़िता ने अपनी बड़ी बेटी को घटना के बारे में बताया, जो बाद में उसे थाने ले गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी का फोन ट्रेस करना शूरु कर दिया. शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (बी), 451, 376, 354 (सी) और 501 (आई) के तहत मामला दर्ज किया है. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता का कई दिनों तक पीछा किया और जब पता चला कि वह अकेली रह रही है, तब उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\