Bahraich Bhediya News: यूपी के बहराइच में फिर दिखे 4 भेड़िये, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

यूपी के बहराइच में भेड़ियों का नया झुंड देखा गया है. द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम को मगला गांव में बीजेपी एमएलसी पद्मसेन चौधरी के फार्महाउस के पास चार भेड़िए देखे गए, जिससे एक बार फिर स्थानीय लोगों में डर पैदा हो गया.

wolf attack (img: tw)

Bahraich Bhediya News: यूपी के बहराइच में भेड़ियों का नया झुंड देखा गया है. द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम को मगला गांव में बीजेपी एमएलसी पद्मसेन चौधरी के फार्महाउस के पास चार भेड़िए देखे गए, जिससे एक बार फिर स्थानीय लोगों में डर पैदा हो गया. ग्रामीणों का दावा है कि इस नए झुंड में एक लंगड़ा भेड़िया भी शामिल हो सकता है, जिसे नरभक्षी माना जाता है. हालांकि प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अजीत प्रताप सिंह ने इस दावे को खारिज किया है. इससे पहले वन विभाग की टीम ने पांच आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी, जिन्होंने इलाके में आठ लोगों को मार डाला था.

बीजेपी एमएलसी पद्मसेन चौधरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे मेरे फार्महाउस के आम के बगीचे में चार भेड़ियों का झुंड देखा. उनमें से एक लंगड़ा था.

ये भी पढें: CM योगी आदित्यनाथ का बहराइच दौरा, भेड़िया प्रभावित गांव पहुंच करेंगे पीड़ित परिवारों से मुलाकात

इस मामले में डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि हमें मेहसी तहसील के रामगांव क्षेत्र के कुछ गांवों में भेड़ियों के देखे जाने की सूचना मिली थी. हालांकि, जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि आदमखोर भेड़िया उनमें से ही है, उन्हें पकड़ने का कोई भी प्रयास नई समस्याएं पैदा कर सकता है. क्योंकि वे इंसानों पर हमला करना शुरू कर सकते हैं. एक अधिकारी को मौके पर भेजा गया और भेड़ियों के पैरों के निशान पाए गए. लेकिन उनकी गतिविधियों से ऐसा नहीं लगता कि आदमखोर भेड़िया झुंड का हिस्सा था. हम उस इलाके पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जहां बुधवार को भेड़िये देखे गए थे. जांच के बाद ही हम पक्के तौर पर कह सकते हैं कि ये किस तरह के भेड़िये थे.

वन विभाग की टीम इन भेड़ियों को पकड़ने के लिए 'भेड़िया हाउल' (लाउडस्पीकर के माध्यम से बजाई गई मादा भेड़िये की चीखने की पूर्व-रिकॉर्ड की गई आवाज) का उपयोग कर रहा है. इससे पहले पिंजरों और ध्यान भटकाने वाली तकनीक के जरिए पांच भेड़ियों को पकड़ा गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड