चेन्नई में 4 स्कूली बच्चे ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार

विल्लुपुरम पुलिस ने चार युवकों को मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है और उनके पास से ओपिओइड-आधारित गोलियां, गांजा, सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन और सीरिंज बरामद किए हैं.

ड्रग्स (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 3 अक्टूबर : विल्लुपुरम पुलिस ने चार युवकों को मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है और उनके पास से ओपिओइड-आधारित गोलियां, गांजा, सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन और सीरिंज बरामद किए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सद्दाम हुसैन, एस. सूर्या, सैमुअल और बी. शिवा उर्फ राजशेखर के रूप में हुई है. उन्हें रविवार रात विल्लुपुरम पुलिस की विशेष टीम ने नियमित वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार चारों बच्चों को न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए ये स्कूली छात्र साथी छात्रों को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहे थे. पुलिस ने चारों से पूछताछ के बाद पाया कि उन्होंने चेन्नई से ड्रग्स मंगवाए थे, जिसे स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच बेचने की योजना बना रहे थे. विल्लुपुरम पुलिस ने उन पर धारा 328 (जहर बांटना) और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20 के तहत आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें : एम्स में निजी वार्ड की संख्या में बढ़ोतरी से राजस्व वृद्धि में मदद संभव: चिंतन शिविर में अनुशंसा

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक सी. सिलेंद्रबाबू ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. डीजीपी ने स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशीला पदार्थ बेचने में शामिल दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस को विशेष टीमें गठित करने का भी निर्देश दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट