Lucknow Building Collapse Update: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग ढहने से 4 लोगों की मौत, सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान; VIDEO
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.
Lucknow Building Collapse Update: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इमारत में नमक, तेल, पाइप और दवाई कंपनी का गोदाम था, जिसके अंदर काम कर रहे कई लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया गया है. दमकल विभाग और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य कर रहे हैं. एनडीआरएफ की एक टीम और एसडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं.
सीएम योगी ने भी इस हादसे पर संज्ञान लिया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना की है.
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग ढहने से 4 लोगों की मौत
#WATCH | Lucknow Building Collapse | Drones are being used to speed up the evacuation process.
So far, 15 people have been rescued. pic.twitter.com/1xj9IzrF2C
— ANI (@ANI) September 7, 2024
हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
महाराज…
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) September 7, 2024
राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि यह घटना सरोजनी नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शाम करीब 5 बजे घटी. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के बचाव दल को राहत कार्य में लगाया गया है. राहत बचाव कर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

