देश

MP में लापरवाही पर बिजली महकमे के 4 जूनियर इंजीनियर निलंबित

मध्यप्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चार जूनियर इंजीनियर को राजस्व वसूली, बिलिंग दक्षता में कमी और कर्तव्य में लापरवाही तथा कर्तव्यों के निर्वाहन में कोताही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

MP में लापरवाही पर बिजली महकमे के 4 जूनियर इंजीनियर निलंबित
निलंबित (Photo Credits: pixabay)

भोपाल, 22 सितंबर : मध्यप्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चार जूनियर इंजीनियर को राजस्व वसूली, बिलिंग दक्षता में कमी और कर्तव्य में लापरवाही तथा कर्तव्यों के निर्वाहन में कोताही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि रायसेन वृत्त के सहायक प्रबंधक संतलाल उईके व सहायक प्रबंधक अजय सिंह एवं ग्वालियर रीजन के भिंड वृत्त में पदस्थ सहायक प्रबंधक पियूष अतुलकर एवं गुना वृत्त अंतर्गत पदस्थ सहायक प्रबंधक पी.आर. डेहरिया को अपने कर्तव्य के निर्वाहन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत किया है कि राजस्व वसूली के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह भी पढ़ें : समुद्र में भारत हुआ और ताकतवर, दो स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल्स का शुभारंभ, चीन-पाक की बढ़ी टेंशन

उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्यवाही करने के साथ निर्देश दिए कि राजस्व संग्रहण, बिलिंग दक्षता, बिलिंग संग्रहण दक्षता, सीआरपीयू (प्रति यूनिट नकद राजस्व वसूली) में वृद्धि की जाए तथा बिजली चोरी में प्रभावी अंकुश लगाया जाए और सकल तकनीकी वाणिज्यिक हानियों (एटीएण्डसी) में कमी लायी जाने के साथ ही महाप्रबंधक तथा उपमहाप्रबंधक द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जाए. मुख्य महाप्रबंधक मैदानी क्षेत्रों के दौरे बढ़ाते हुए कार्यों की निरंतर समीक्षा करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).