ओडिशा में COVID-19 से तीसरी मौत, संक्रमित मामलों का आंकड़ा 352 तक पहुंचा
ओडिशा के गंजम जिले में एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई जो राज्य में इस घातक वायरस से तीसरी मौत है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में जानकारी दी. हालांकि, विभाग ने अभी तक मृतक के विवरण का खुलासा नहीं किया है. इसके साथ ही अंगुल जिला भी अब राज्य के प्रभावित जिलों की संख्या में शामिल हो गया है.
भुवनेश्वर, 10 मई: ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले में एक व्यक्ति की कोविड-19 (Covid-19) से मौत हो गई जो राज्य में इस घातक वायरस से तीसरी मौत है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में जानकारी दी. हालांकि, विभाग ने अभी तक मृतक के विवरण का खुलासा नहीं किया है. बता दें कि ओडिशा ने भी मामलों की संख्या में एक बड़ा उछाल दर्ज किया क्योंकि यहां 58 और लोगों का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है.
इसके बाद यहां मामलों की संख्या 352 तक पहुंच गई है. बाहर से लौटने वाले लोग राज्य में पॉजिटिच मामलों की संख्या में वृद्धि कर रहे हैं. हाल ही में सामने आए 58 पॉजिटिव मामलों में से 41 व्यक्ति सूरत से लौटे थे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गंजम जिले से 29 नए मामले सामने आए, जबकि बालासोर से 15 और अंगुल से 13 मामले सामने आए. मयूरभंज में एक नया मामला बताया गया है.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में श्रमिक ट्रेनों में दो महिलाओं ने बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित
इसके साथ ही अंगुल जिला भी अब राज्य के प्रभावित जिलों की संख्या में शामिल हो गया है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 281 थी, जबकि 68 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. पिछले महीने ओडिशा के भुवनेश्वर में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

