एजेंसी न्यूज

Coronavirus Update: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 3,318 नए मामले, सात और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,318 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,99,341 हो गई है.

Coronavirus Update: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 3,318 नए मामले, सात और लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

ठाणे (महाराष्ट्र), 26 मार्च : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 3,318 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,99,341 हो गई है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सात और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,420 हो गई. ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 2.14 प्रतिशत है.

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,70,830 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 90.47 प्रतिशत है. जिले में अभी 22,091 लोगों का इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 493 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 48,292 मामले सामने आए हैं तथा 1,215 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).