देश

उत्तर प्रदेश: माघ मेले में 32 श्रद्धालु पाए गए कोरोना पॉजिटिव, जांच और परीक्षण तेज

उत्तर प्रदेश: माघ मेले में 32 श्रद्धालु पाए गए कोरोना पॉजिटिव, जांच और परीक्षण तेज
माघ मेला (Photo Credits: Twitter)

प्रयागराज, 26 जनवरी: माघ मेले में आने वाले 32 श्रद्धालु कोविड-19 (COVID-19) परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं. लेकिन किसी में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण नहीं हैं. नोडल अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऋषि सहाय ने कहा कि जो भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, उन सभी को कालिंदीपुरम (Kalindipuram) में कोविड सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है. मेला प्रशासन ने अब सभी शिविरों में जांच और परीक्षण तेज कर दिया है.

सहाय ने कहा, हम तीर्थयात्रियों, संतों और अलग-अलग शिविरों में रहने वाले लोगों के रिकॉर्ड पर नजर रखेंगे और कोविड कार्ड भी जारी किए गए हैं. कल्पवासियों का भी कोविड परीक्षण किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bharat Mata Mandir Varanasi: बेहद खास है धर्मनगरी वाराणसी स्थित भारत माता का मंदिर, दिखती है अखंड भारत की अद्भुत छवि

लगभग 6 मोबाइल कोविड परीक्षण दल तैनात किए गए हैं और स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियमित रूप से पांच क्षेत्रों में सभी शिविरों का दौरा कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).