राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को 1197 वार्डों में मिली जीत: 31 जनवरी 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

31 Jan, 23:47 (IST)

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली हैं. अब तक के आए चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस को 1197, बीजेपी 1140 , निर्दलीय उम्मीदवार 634 वार्डो में चुनाव जीतने में सफल हुए हैं.

31 Jan, 23:40 (IST)

राजस्थान में 8 फरवरी से स्कूल 6वीं से लेकर 8वीं तक के खोलने को लेकर सरकार की तरफ आदेश जारी जारी हुआ है.

31 Jan, 23:05 (IST)

राष्ट्रीय पोलियो टीकाकारण अभियान के तहत देशभर में आज 5 साल के अंदर 89 लाख बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक.

31 Jan, 22:29 (IST)

झारखंड में कोरोना रविवार को 41 नए मामले पाए गए. वहीं इस महामारी से 63 मरीज ठीक हुए हैं.

31 Jan, 22:21 (IST)

हिमचाल प्रदेश में कोरोना के आज 42 नए केस पाए गए. वहीं इस महामारी से 32 मरीज ठीक हुए है.

31 Jan, 21:23 (IST)

कोरोना के मुंबई में रविवार को 483 नए केस पाए गए. वहीं 8 लोगों की मौत हुई हैं.

31 Jan, 21:07 (IST)

कोरोना के महाराष्ट्र में आज 2585 नए केस पाए गए. वहीं 40 मरीजों की मौत हुई हैं. राहत की बात है कि 1670 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं.

31 Jan, 20:26 (IST)

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शरद पवार को जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि शरद पवार जी के सामने बिल के तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया होगा.  मैं आशा करता हूं कि वो सही तथ्यों को समझेंगे और कृषि सुधार बिलों पर अपनी राय को बदलेंगे

31 Jan, 19:58 (IST)
शरद पवार जी देश के बड़े राजनेता हैं और कृषि से जुड़े विषयों पर बड़ी जवाबदेही के साथ बात करते रहे हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं. जब वे कृषि मंत्री थे उन्होंने कृषि सुधार करने की कोशिश की थी. आज उनके कुछ ट्वीट आए, उन्हें देखकर मुझे निराशा हुई: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
31 Jan, 19:39 (IST)

दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान समिति की हुई बैठक. आलोक कुमार, विश्व हिन्दू परिषद ने बताया, "दिल्ली में इस अभियान के लिए एक समिति बनी है और मार्गदर्शन के लिए संतों की एक समिति बनी है। दिल्ली के प्रत्येक घर में जाकर राम जन्मभूमि के लिए निधि समर्पण प्राप्त करेंगे।"

Read more


पीएम मोदी महीने के अंत में अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों से संवाद करते हैं. इस साल 2021 में प्रधानमंत्री 31 जनवरी यानि आज पहली बार 'मन की बात' करेंगे. नए साल पर इस बार पीएम मोदी का यह कार्यक्रम ऐसे वक्‍त में हो रहा है ज‍ब देश की राजधानी दिल्‍ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पूरी तरह से गर्म है. यही नहीं ठीक एक दिन बाद यानी सोमवार को संसद में देश का बजट भी पेश किया जाना है. इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी पार्टियां कृषि कानूनों के साथ ही ने मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं. ऐसे में सब की निगाहें पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर होगी कि वे देशवासियोंसे क्या संवाद करते हैं.

वहीं ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद खुद को किसानों के धरने से अलग करने वाले भारतीय किसान यूनियन के भानु गुट ने राकेश टिकैत पर बड़ा आरोप लगाया है. बीकेयू भानु गुट के प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि राकेश टिकैत अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को हटवाने के लिए गाजीपुर में धरने पर बैठे हुए हैं, जैसे ही मुकदमे हटा लिए जाएंगे, राकेश टिकैत अपने गांव वापस चले जाएंगे. इसके अलावा गणतंत्र दिवस को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर और छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह व अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

दिल्लीवासियों को शनिवार को एकबार फिर से सर्द सुबह का सामना करना पड़ा. यहां सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है और इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी.

दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को भी शीतलहर चलने का अनुमान है.

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि 10 राज्यों में पोल्ट्री बर्डस में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है, जबकि 13 राज्यों में कौवे, प्रवासी और जंगली पक्षियों में इस बीमारी की जानकारी मिली है. केरल, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर ने पोल्ट्री पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा फैलने की पुष्टि की है, जहां मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और बिहार के रूप में कौवे, प्रवासी और जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू की सूचना मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड