Covid Cases in Delhi: दिल्ली में कोरोना के 300 नए मामले आए सामने, संक्रमण दर बढ़कर 13.89 प्रतिशत हुई

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 300 नए मामले सामने आये, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 29 मार्च: दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 300 नए मामले सामने आये, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों ने पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार 300 का आंकड़ा छुआ है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड से संबंधित दो और मौतों की भी सूचना मिली है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को 11.82 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 214 मामले सामने आये थे. सोमवार को 7.45 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 115 मामले सामने आये, जबकि रविवार को 9.13 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 153 नये मामले सामने आये. COVID-19 in Delhi: दिल्ली में डरा रहा कोरोना, सितंबर के बाद पहली बार सामने आए  इतने केस

देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढोत्तरी देखी गई. नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,09,361 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 26,526 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 2,160 नमूनों की जांच की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट