Himachal Pradesh Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में फंसे 30 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

हिमाचल प्रदेश में ऊंचे पहाड़ों पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क टूटने के बाद स्पीति से मनाली जा रहे 30 कॉलेज छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है

Landslide in Himachal Pradesh (Photo Credit: IANS)

शिमला, 9 जुलाई: हिमाचल प्रदेश में ऊंचे पहाड़ों पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क टूटने के बाद स्पीति से मनाली जा रहे 30 कॉलेज छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी जिला प्रशासन को शनिवार शाम को सूचित किया गया कि यह समूह लाहौल उपमंडल में ग्राम्फू और छोटा धर्रा के बीच फंसा हुआ है वे दो गाड़ियों में सवार थे. यह भी पढ़े: Himachal: आसमान छूती इमारतें हिमाचल के लिए अभिशाप, वैज्ञानिकों की चेतावनी, ताश के पत्तों की तरह ढह सकती हैं बिल्डिंगें

यहां राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के एक बुलेटिन में कहा गया है कि बचाव अभियान के लिए पुलिस, होम गार्ड और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) कर्मियों की एक बचाव टीम तैनात की गई थीइसमें कहा गया था कि ग्रैम्फू और धर्रा के बीच विभिन्न स्थानों पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से एनएच 505 (सुमदो काजा-ग्रामफू) अवरुद्ध हो गया है.

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना के साथ भारी बारिश के कारण सरकार ने शनिवार को दो सप्‍ताह तक चलने वाली श्रीखंड महादेव तीर्थयात्रा को सोमवार तक रोक दिया है यह यात्रा अमरनाथ से भी कठिन मानी जाती है एक दिन पहले तीन श्रद्धालु यात्रा के दौरान फिसल गए थे पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रशेखर कायथ ने मीडिया को बताया कि बचाव दल ने एक शव बरामद किया, जबकि दो लापता हैं उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में बाधा आ रही है.

इस बीच, हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में रविवार को मध्यम से भारी बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन हुआ और राजमार्ग अवरुद्ध हो गए, जबकि सभी प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैंस्थानीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार तक राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

लगातार बारिश के कारण शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहन यातायात बाधित हुआ है एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य की प्रमुख नदियों - सतलुज, ब्यास और यमुना  जो पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में प्रवेश करती हैं - में भी जल स्तर बढ़ गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट