TMC के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या, विधायक विश्वनाथ थे निशाने पर
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दक्षिणी 24 परगना जिले में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) के एक विधायक की गाड़ी पर बंदूकधारियों के हमले में तीन पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी.
जॉयनगर: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दक्षिणी 24 परगना जिले में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) के एक विधायक की गाड़ी पर बंदूकधारियों के हमले में तीन पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी.
पुलिस ने बताया कि जॉयनगर में एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल से आए हमलावरों ने ड्राइवर समेत पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं पर हमला किया. उससे महज कुछ देर पहले कुछ ही दूर पर विधायक विश्वनाथ दास उस गाड़ी से उतरकर पार्टी कार्यालय गये थे.
पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरु की है और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

