श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 3 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर के बाहरी इलाके लावायपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 30 दिसंबर: श्रीनगर (Srinagar) के बाहरी इलाके लावायपोरा (Lavaaipora) में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर इलाके में घेरा डाले जाने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मंगलवार शाम को गोलाबारी शुरू हो गई.
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. रात में थोड़ा रुकने के बाद बुधवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हुई और तीनों आतंकवादी मारे गए.
यह भी पढ़े: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने कहा, "श्रीनगर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, तलाशी जारी है."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

