दिल्ली में दोहरे हत्याकांड मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 2 मुख्य आरोपी फरार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योतिनगर इलाके में दो सशस्त्र हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है.

क्राइम सीन (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली :  उत्तर पूर्वी दिल्ली (Delhi) के ज्योतिनगर इलाके (Jyotinagar) में दो सशस्त्र हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है. मृतक की पहचान गोविंद बाती (28) के रूप में हुई है.

बुधवार रात जब वह जिम से लौट रहा था, तब हमलावरों ने निजी दुश्मनी की वजह से गोली चलाकर उसकी जान ले ली जबकि इस अपराध को देख रहे एक अन्य व्यक्ति की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसकी पहचान आकाश (21) के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में फिर से हुई इंसानियत शर्मसार, बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पिता की हत्या- बेटे की हालत गंभीर

इस मामले में अमन (19), आशू (19) और अंकित (19) को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, मुख्य आरोपी अनिल और दो अन्य अभी फरार हैं. पुलिस ने कहा, "हमने मामले में मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है. हमारी टीमें आरोपी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Bride Buying Racket Busted: रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोग हिरासत में, नाबालिग लड़की को शादी से कराया मुक्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट