अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में रहने वाले नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी : 3 जनवरी 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

उत्तर भारत में ठंड से लोगों का बुरा हाल है. शीतलहर की चपेट में रेल सेवाएं भी है. कोहरे की वजह से शुक्रवार को भी ट्रेनों के बिलंब से पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर रेलवे क्षेत्र में दृश्यता कम होने की वजह से करीब 19 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

03 Jan, 23:01 (IST)

पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने आज लाजपत नगर मार्केट में 20 फीट लंबे एयर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया.

03 Jan, 22:56 (IST)

भारतीय संविधान में देश को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ ही एक संप्रभु, समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष के तौर पर संदर्भित किया गया है. हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक प्रमुख नेता एवं प्रजन प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक नंदकुमार चाहते हैं कि भारत 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द के समावेश पर पुनर्विचार करे. उनका कहना है कि धर्मनिरपेक्षता का दावा एक पश्चिमी अवधारणा है  (इनपुट आईएएनएस)

03 Jan, 21:43 (IST)

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जामिया मिलिया  इस्लामिया के बाहर 22 दिनों से चल रहे चल रहे प्रदर्शन में शुक्रवार को कई सिख प्रदर्शनकारी भी शामिल हुए. सिख समुदाय के कार्यकर्ता गुरफतेह से आए. इन प्रदर्शनकारियों में से एक जगमोहन ने जामिया विश्वविद्यालय के बाहर नागरिकता संशोधन कानून विरोधी मंच साझा किया. (इनपुट आईएएनएस)

03 Jan, 19:48 (IST)

बिहार विधानसभा चुनाव होने में यूं तो अभी सालभर समय है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग अभी से शुरू हो गई है. इस बीच खबर है कि राजग की घटक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भी राज्य में चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 42 सीटें मिली थीं. (इनपुट आईएएनएस)

03 Jan, 18:32 (IST)

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ACC की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट ब्लास्ट हुआ है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो घटना में एक की मौत हुई है.

03 Jan, 18:01 (IST)

मोदी सरकार में मंत्री रामविलास पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'धर्म के आधार पर किसी को भी नागरिकता से वंचित नहीं किया जा सकता है.

03 Jan, 16:29 (IST)

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद पिछले साल पांच अगस्त से नजरबंद पीडीपी नेता अशरफ मीर और रफीक मीर को प्रशासन ने रिहा कर दिया.

03 Jan, 16:21 (IST)

मणिपुर में गुरुवार को असम राइफल्स की मोरेह बटौलियन ने भारत-म्यांमार सीमा के पास 3.75 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैबेंड बरामद किए.

03 Jan, 15:20 (IST)

जोधपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: अगर सभी दल एक साथ आ जाएंगे तो भी बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी. आप जितनी चाहें उतनी गलत सूचना फैला सकते हैं.

Read more


नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड से लोगों का बुरा हाल है. शीतलहर की चपेट में रेल सेवाएं भी है. कोहरे की वजह से शुक्रवार को भी ट्रेनों के बिलंब से पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर रेलवे क्षेत्र में दृश्यता कम होने की वजह से करीब 19 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

उत्तर रेलवे के मुताबिक, दूर-दराज के इलाकों में ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनें देर से पहुंच रही हैं. उत्तर भारत के कई रेल रूटों पर सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है. उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने हालांकि कहा कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार ट्रेनें कम लेट हो रही हैं. गुरुवार और मंगलवार को सौ से अधिक ट्रेनें लेट से पहुंची थीं.

दृश्यता  रेलवे के मुताबिक, कई रूटों पर दृश्यता रात के समय 150 मीटर से कम हो जाती है, इस वजह से ट्रेनों को चालकों को सिग्नल देखने में परेशानी होती है. रेलवे ने बताया कि रेलवे में नाइट विजन कैमरे लगाने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही दिल्ली मेट्रो की तरह ही मेकेनिज्म विकसित करने पर मंथन हो रहा है. लेकिन रेलवे का नेटवर्क बड़ा है, इन यंत्रों को लगाने में समय लग सकता है.

रेलवे के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास का तापमान काफी कम होने और कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट-लतीफी के मद्देनजर 13 हजार से अधिक यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी. दूरंतो, राजधानी, मालदा, नई दिल्ली, फरक्का एक्सप्रेस, मुंबई, अमृतसर एक्सप्रेस जैसी दूर से आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड