देश

त्रिपुरा: जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 29 जवान घायल

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवानों को छत्तीसगढ़ ले जा रही बस के गहरी खाई में गिरने से 29 जवान घायल हो गए. यह बस जवानों को चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए ले जा रही थी. बस त्रिपुरा के बारामूरा में लगभग 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी

त्रिपुरा: जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 29 जवान घायल
घायल जवान (Photo Credits ANI)

अगरतला: त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवानों को छत्तीसगढ़ ले जा रही बस के गहरी खाई में गिरने से 29 जवान घायल हो गए. यह बस जवानों को चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए ले जा रही थी. बस त्रिपुरा के बारामूरा में लगभग 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "छत्तीसगढ़ के लिए जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए 29 सैनिकों सहित टीएसआर के 800 जवान विभिन्न वाहनों से जा रहे थे."

उन्होंने कहा, "सभी 29 घायलों को सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इनमें से तीन की हालत गंभीर है जिनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया है.

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब व कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सैनिकों का हालचाल जाना. छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2018 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).