एजेंसी न्यूज

जेएनयू परिसर में 26 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह 26 वर्षीय एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

जेएनयू परिसर में 26 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस को आत्महत्या का संदेह
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह 26 वर्षीय एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई.  यह जानकारी पुलिस ने दी.उन्होंने बताया कि बिहार के बक्सर की रहने वाली माधुरी कुमारी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ब्रह्मपुत्र छात्रावास में अपने पति के साथ रहती थी. उनका पति विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा है. यह भी पढे: दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में 29 अगस्त से बारिश की संभावना

पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. पुलिस ने कहा कि उसने छात्रावास की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत के सही कारण का पता चलेगा.पुलिस ने बताया कि अभी तक स्युसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और जांच जारी है.

दक्षिण-पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला ऊंचाई से गिर गई और उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.  हमें अस्पताल प्रशासन ने सूचना दी. ’’उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है ताकि मौत के कारण का पता लगाया जा सके .  हमें यह छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत होता है. ’’उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).