लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान हो गया है. सूबे में RJD 20 सीटों पर तो कांग्रेस-9, RLSP- 5, HAM-3, VIP-3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
22 मार्च 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE: लोकसभा चुनाव 2019: बिहार: महागठबंधन की सीटों का ऐलान- कांग्रेस 9, RJD 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
22 मार्च 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने होली के मौके पर गुरुवार शाम को 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. बीजेपी की पहली लिस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से चुनावी मैदान में होंगे. गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट से चुनाव लड़ेंगे.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगी. हेमा मालिनी मथुरा सीट से, साक्षी महाराज उन्नाव सीट से, वी. के. सिंह गाजियाबाद सीट से चुनावी मैदान में होंगे. पूनम महाजन मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ेंगी. पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष मेदिनीपुर, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे.
देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे. चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेंगे. मतगणना 23 मई को होगी. देशभर में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को होंगे.