एजेंसी न्यूज

Mizoram COVID-19: मिजोरम में कोविड-19 के 226 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18,624 हुई

मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,624 हो गई. एक अधिकारी ने इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतक संख्या 86 हो गयी है.

Mizoram COVID-19: मिजोरम में कोविड-19 के 226 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18,624 हुई
कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

आइजोल, 24 जून : मिजोरम (Mizoram) में बृहस्पतिवार को कोविड-19 (COVID-19) के 226 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,624 हो गई. एक अधिकारी ने इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतक संख्या 86 हो गयी है. अधिकारी ने बताया कि आइजोल में सबसे अधिक 140 मामले, कोलासिब में 37 और लुंगलेई में 31 मामले सामने आए. बाकी मामले अन्य जिलों से आए. अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में आइजोल केंद्रीय जेल के 19 कैदी, 54 बच्चे, अग्रिम मोर्चे के दो कर्मी और सीमा सुरक्षा बल का एक जवान भी है. छह मरीज कहीं से यात्रा कर लौटे थे.

मिजोरम में अभी 4,442 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 14,096 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.मरीजों के ठीक होने की दर 75.68 प्रतिशत है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 3136 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और अब तक 4.65 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में 24 घंटे में 54 हजार से ज्यादा कोविड के नए मामले सामने आए

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि बुधवार तक 4.37 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं. इनमें से 53,892 लोग टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).