223 पाकिस्तानी हिंदुओं ने हरिद्वार में पूर्वजों की अस्थियों को किया विसर्जित, भारत आने के लिए मिला है स्पेशल वीजा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आए 223 पाकिस्तानी हिंदुओं ने रविवार को हर की पौड़ी हरिद्वार में अपने पूर्वजों की अस्थियों को पूरे विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया.

Ayodhya (Photo Credit: ANI)

हरिद्वार, 5 मई : पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आए 223 पाकिस्तानी हिंदुओं ने रविवार को हर की पौड़ी हरिद्वार में अपने पूर्वजों की अस्थियों को पूरे विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया.

पाकिस्तान से आने वाले हिंदू श्रद्धालु सालों से अपने परिजनों की अस्थियों को रखे हुए थे. रविवार को गंगा में अस्थियां विसर्जित होने के बाद उनके पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति हो गई. हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि गंगा में अस्थि विसर्जन होने के बाद ही मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh : जिन्होंने 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करके लोगों के दर्द को जाना, उन्हें शहजादा कहते है, और वे 15 लाख का सूट पहनकर खुद को फ़क़ीर कहते है -जीतू पटवारी -Video

भारत सरकार की ओर से विशेष वीजा मिलने के बाद भारत आने वाले इन श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किए, अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करना इनके लिए बड़े सौभाग्य की बात रही. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाते हुए इन लोगों ने कहा कि हमें पाकिस्तान से हिंदुस्तान आने में काफी परेशानी होती है. सबसे ज्यादा परेशानी हमें वीजा लेने में होती है. उन्होंने भारत सरकार से तय समय में वीजा दिलाने की गुहार लगाई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड