COVID-19 : तेलंगाना में कोविड-19 के 206 नए मामले आए सामने, दो और लोगों की मौत
हैदराबाद में कोविड-19 के 206 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,91,872 हो गए. वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,579 हो गई.
हैदराबाद, 18 जनवरी : हैदराबाद (Hyderabad) में कोविड-19 () के 206 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,91,872 हो गए. वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,579 हो गई.
सरकार की ओर से सोमवार को जारी किए गए 17 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) में सबसे अधिक 45 नए मामले सामने आए. इसके बाद करीमनगर में 17 और रंगारेड्डी में 16 नए मामले सामने आए. यह भी पढ़ें : COVID-19: तेलंगाना में कोविड-19 के 202 नए मामले, दो और लोगों की मौत
राज्य में अभी तक कोविड-19 के कुल 2,91,872 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,86,244 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
उसने बताया कि राज्य में अभी 4,049 लोगों का कोरेाना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. राज्य में अभी तक 74.83 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है. आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.07 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

