हैदराबाद: चिड़ियाघर में क्रिसमस की छुट्टी मनाने आए परिवार का बुझा चिराग, इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से 2 साल के बच्चे की मौत

हैदराबाद के चिड़ियाघर में क्रिसमस की छुट्टी मनाने आए एक परिवार के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप सहम उठेंगे. दरअसल हैदराबाद के सर्वाधिक चर्चित पर्यटन स्थलों में से एक नेहरू जूलॉजिकल पार्क में मंगलवार को एक परिवार अपने 2 साल के बच्चे के साथ घुमने के लिए आया था. इस दौरान परिवार के साथ आया बच्चा हादसे का शिकार हो गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

हैदराबाद: हैदराबाद (Hyderabad)  के चिड़ियाघर (Zoo) में क्रिसमस की छुट्टी मनाने आए एक परिवार के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप सहम उठेंगे. दरअसल हैदराबाद के सर्वाधिक चर्चित पर्यटन स्थलों में से एक नेहरू जूलॉजिकल पार्क (Nehru Zoological Park) में मंगलवार को एक परिवार अपने 2 साल के बच्चे के साथ घुमने के लिए आया था. इस दौरान परिवार के साथ आया बच्चा हादसे का शिकार हो गया.

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में मीर आलम तालाब के पास बने नेहरू जूलॉजीकल पार्क में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण घुमने आया था. पार्क में खेलने के दौरान परिवार के साथ आया 2 साल का बच्चा पार्क में ही चलने वाली बैटरी चालित वाहन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया.

यह भी पढ़े- हैदराबाद: ऑटोचालक ने की 35 साल के व्यक्ति की दिन-दहाड़े हत्या

स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह हादसा शाम करीब 4.30 बजे हुआ. बच्चे के साथ उसकी माँ, भाई-बहन और कुछ अन्य रिश्तेदार भी थे. घटना के तुरंत बाद परिवार वालों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन तब तक मासूम की जान जा चुकी थी. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरा परिवार गम में डूब गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर में जानवरों को देखकर मुख्य द्वार पर लौटते समय बच्चे को एक बैटरी चालित वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे बच्चा वहीं गिर गया. अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चे को अंदरूनी चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर कार चलाने वाले वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड