यूपी की 2 महिलाओं ने सास पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश में दो महिलाओं ने अपनी सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिलाओं का कहना है कि उनकी सास ने पहले ही ईसाई धर्म अपना लिया था और अब वह उन्हें भी अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रही है.
कानपुर, 9 जनवरी : उत्तर प्रदेश में दो महिलाओं ने अपनी सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिलाओं का कहना है कि उनकी सास ने पहले ही ईसाई धर्म अपना लिया था और अब वह उन्हें भी अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रही है. महिलाएं हिंदू हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सास ने अपनी तीन बेटियों को भी जबरन ईसाई बना दिया है.
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अब, उनकी सास के साथ, उनकी तीन ननद भी चाहती हैं कि हम ईसाई धर्म अपनाएं. मना करने पर उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है. दोनों महिलाओं ने राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से मुलाकात की और मदद मांगी जिसके बाद उन्होंने कानपुर पुलिस से मामले में कार्रवाई करने को कहा है. यह भी पढ़ें : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज कराएंगे एफआईआर
पुलिस ने कहा कि शिव कुमार की पत्नी मोना और सचिन की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया कि उनकी सास कमला देवी ने दिसंबर 2020 में ईसाई धर्म अपना लिया था. पुलिस ने कहा कि इसके बाद, उसने अपनी तीन बेटियों को भी ईसाई बना दिया था. दो महिलाओं के अनुसार, अब उनकी सास उन दोनों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करना चाहती हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर, बृज नारायण सिंह ने कहा कि इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

