राजस्थान: आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत 6 अन्य घायल,12 मवेशियों की गई जान
राजस्थान के बीकानेर जिले में सेामवार को तेज हवाओं और अंधड,बारिश के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने के हादसों में दस वर्षीय मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गए...
बीकानेर/जयपुर: राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले में सेामवार को तेज हवाओं और अंधड,बारिश के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने के हादसों में दस वर्षीय मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गए. इस आपादा में 12 भेडे भी मर गई है. राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभागों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ अंधड चला. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर में 2 मिलीमीटर,उदयपुर में 1.3 मिलीमीटर, अजमेर में 0.8 मिलीमीटर बारिश और चूरू,कोटा, जयपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई.
बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में अंधड से खेत में बने एक टिन शेड की दीवार गिर जाने से एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये वहीं जामसर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली के गिरने से भेड़ चरा रहे अजीज खां :21: की और उसकी 12 भेड़ों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी. देशनोक के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पलाना गांव के पास सुजासर में एक खेत में फसल काटने वाले मजदूर काम कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: हरियाणा: पलवल में मवेशी चोरी के शक में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने दर्ज की FIR
उन्होंने बताया कि तेज अंधड से बचने के लिये मजदूर एक टिनशेड के नीचे खडे थे, अचानक टिनशेड की दीवार ढह जाने से मलबे में दबने से पूजा :10: की मौत हो गई जबकि छह अन्य मजदूर घायल हो गये, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बीकानेर के जिला कलैक्टर कुमार पाल गौतम ने मृतक पूजा व अजीज के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीध्र स्वास्थ्य की कामना की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

