देश

हरियाणा और पुणे में एक बार फिर हुई इंसानियत शर्मसार, ढाई साल की बच्चियों के साथ हुआ बलात्कार

शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब हमे रेप जैसी घिनौनी हरकत के कोई खबर न मिले. देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अक्सर बड़ी-बड़ी बाते तो होती हैं लेकिन उनपर लगाम आज भी नहीं लग पाया है. यही कारण हैं कि रेप, गैंगरेप जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. एक ऐसा ही घिनौना मामला फिर से सामने आया है

हरियाणा और पुणे में एक बार फिर हुई इंसानियत शर्मसार, ढाई साल की बच्चियों के साथ हुआ बलात्कार
(प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo Credits: PTI)

शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब हमे रेप जैसी घिनौनी हरकत के कोई खबर न मिले. देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अक्सर बड़ी-बड़ी बाते तो होती हैं लेकिन उनपर लगाम आज भी नहीं लग पाया है. यही कारण हैं कि रेप, गैंगरेप जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. एक ऐसा ही घिनौना मामला फिर से सामने आया है, हरियाणा के रेवाड़ी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को झकझोर के रख दिया है. जहां एक 15 साल के लड़के ने 2.5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था. लेकीन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि, मामला हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी (Rewari) का है. जहां 15 साल के इस आरोपी ने बच्ची के साथ यह दुष्कर्म (Raped) एक फ्लैट के अंदर कर रहा था. जिसके बाद बच्ची चीखने लगी और उसके बाद आरोपी फरार हो गया. वहीं इस घटना के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और महज दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें:- बिहार में 'रिमांड होम' की नाबालिग लड़की हुई गर्भवती, प्राथमिकी दर्ज

पुणे में भी दरिंदे ने 2.5 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन के पास ढाई वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेलवे बोगी में बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. जहां स्टेशन परिसर में मां के साथ सो रही ढाई वर्षीय बच्ची का अपहरण कर के ले गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं पीड़ित बच्ची को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).