1993 मुंबई ब्लास्ट का लापता सजायाफ्ता जलीस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार, यूपी के DGP ने दी जानकारी
मुम्बई में साल 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में पैरोल पर छूटने के बाद लापता हुए एक सजायाफ्ता को शुक्रवार को कानपुर से गिरफ्तार किया गया. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने यहां बताया कि राजस्थान की अजमेर केन्द्रीय कारागार से 21 दिन के पैरोल पर छूटा 68 वर्षीय अंसारी गुरुवार को लापता हो गया था.
लखनऊ. मुम्बई में साल 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में पैरोल पर छूटने के बाद लापता हुए एक सजायाफ्ता को शुक्रवार को कानपुर से गिरफ्तार किया गया. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने यहां बताया कि राजस्थान की अजमेर केन्द्रीय कारागार से 21 दिन के पैरोल पर छूटा 68 वर्षीय अंसारी गुरुवार को लापता हो गया था. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मुम्बई के अग्रीपाड़ा थाने में दर्ज करायी गयी थी. उन्होंने बताया कि अंसारी को कानपुर के फेथफुलगंज क्षेत्र में उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था. उसके कब्जे से 47780 रुपये, एक पॉकेट डायरी, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया है.
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अंसारी टाइम बम और टीएनटी को डेटोनेट करने का माहिर माना जाता है. वह वर्ष 1993 में मुम्बई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों समेत 50 से ज्यादा बमकांडों में शामिल था. यह भी पढ़े-भारत को मिली बड़ी कामयाबी: 1993 मुंबई ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आरोपी अबू बकर पकड़ा गया
ANI का ट्वीट-
UP DGP OP Singh: Jalees Ansari (serial blasts convict who was out on parole when a missing complaint was filed by his family y'day in Mumbai) has been arrested when he was coming out from a mosque in Kanpur. He has been brought to Lucknow. It's big achievement of UP Police. pic.twitter.com/olY5PeTycC
— ANI UP (@ANINewsUP) January 17, 2020
सिंह ने बताया कि अंसारी के गुमशुदा होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया गया था, क्योंकि उसके नेपाल के रास्ते देश से फरार हो जाने की आशंका थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

