देश

मिजोरम: 18,081 लोग एचआईवी संक्रमण से ग्रस्त

मिजोरम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने बुधवार को कहा कि राज्य में अक्तूबर 1990 से इस साल अगस्त तक कम से कम 18,081 लोग एचआईवी संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं.

मिजोरम: 18,081 लोग एचआईवी संक्रमण से ग्रस्त
एचआईवी (Photo Credits: LubricityforDryMouth/Twitter)

एजल: मिजोरम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने बुधवार को कहा कि राज्य में अक्तूबर 1990 से इस साल अगस्त तक कम से कम 18,081 लोग एचआईवी संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं. मिजोरम की कुल आबादी 11 लाख है. अधिकारी ने बताया कि इंडियन एचआईवी एस्टिमेशन्स 2017 टेक्निकल रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम एचआईवी संक्रमण के मामले में देश में पहले स्थान पर है.

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 66 प्रतिशत एचआईवी संक्रमण के मामले असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से हैं. इसके बाद इंजेक्शन की सुई के दोबारा इस्तेमाल की वजह से संक्रमण के मामले हैं, जबकि करीब एक प्रतिशत मामले समलैंगिकता के कारण सामने आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).