देश

उत्तर प्रदेश: कोर्टरूम के अंदर हत्या मामले में 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हां एक अदालत कक्ष के अंदर हत्या के आरोपी की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने 18 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. बिजनौर पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने आईएएनएस को बताया, हां अदालत कक्ष के भीतर हत्या के एक आरोपी की हत्या किए जाने के मामले में 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश: कोर्टरूम के अंदर हत्या मामले में 18 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस मुख्यालय (Photo Credits: IANS)

उत्तर प्रदेश: यहां एक अदालत कक्ष के अंदर हत्या के आरोपी की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने 18 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. बिजनौर पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हां, अदालत कक्ष के भीतर हत्या के एक आरोपी की हत्या किए जाने के मामले में 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है."

उप्र पुलिस के मुताबिक, दो लोगों की हत्या के आरोपी शहनवाज अंसारी की अदालत कक्ष के अंदर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना मंगलवार दोपहर तब हुई जब कैदी को बिजनौर जिला अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: इंडियन मुजाहिद्दीन ने बरेली स्टेशन को बम से उड़ाने की दी धमकी, सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात

सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों ने अदालत कक्ष के अंदर अपनी पिस्तौलें निकालीं और अंसारी को गोली मार दी. हालांकि, तीनों हमलावरों का पीछा किया गया और अदालत के अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).