इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 34वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 40 रनों से हराते हुए इस सीजन की अपनी छठवीं सफलता प्राप्त कर ली है.
17 अप्रैल 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE: रो पड़ी साध्वी प्रज्ञा, जेल के दिनों को याद कर कहा- मुझे चौड़े बेल्ट से मारा जाता था, देखें वीडियो
लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं की भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. जयाप्रदा पर आजम खान की टिप्पणी पर मचा सियासी तूफान अभी थमा भी नहीं था कि अब...
लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं की भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. जयाप्रदा पर आजम खान की टिप्पणी पर मचा सियासी तूफान अभी थमा भी नहीं था कि अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दे दिया. जब पत्रकारों ने उमा भारती से पूछा कि इस चुनाव में प्रियंका गांधी क्या असर डाल सकती हैं. इसके जवाब में उमा भारती ने कहा कि जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से देखेंगे? चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है? उमा ने कहा कि चोर की पत्नी को जिस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से उन्हें देखेगा. आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने या फिर चुनाव लड़ने पर बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बता दें कि चुनाव आयोग ने बदजुबानी के चलते यूपी के चार बड़े नेताओं की 'बोलती बंद' की थी. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आजम खान और सीएम योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे, जबकि मेनका गांधी और मायावती पर 48 घंटे का बैन लगाया. वहीं चुनाव आयोग के बैन के बीच आज सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या जाएंगे. गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज 4 चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
यह भी पढ़ें:
जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र के माठा से होगी. हालांकि, चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट का चुनाव रद्द कर दिया है. वेल्लोर सीट पर राज्य की अन्य सीटों के साथ 18 अप्रैल को चुनाव होना था. यहां डीएमएक उम्मीदवार से जुड़े एक व्यक्ति के सीमेंट के गोदाम से करीब 12 करोड़ रुपये कैश की बरामदगी के बाद यह फैसला किया गया.