एजेंसी न्यूज

Coronavirus Updates: नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले सामने आये

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध मे शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 17 नये मामले सामने आये हैं. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

Coronavirus Updates: नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले सामने आये
लॉकडाउन I प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नोएडा, 6 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद गौतम बुद्ध मे शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 17 नये मामले सामने आये हैं. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी . जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus ) से संक्रमित 17 मरीज मिले हैं, जिसके बाद जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 25,594 हो चुकी है .

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पांच मरीज उपचार के दौरान ठीक हुये हैं जिसके बाद जनपद में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 25,417 पर पहुंच गयी है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: इंजीनियरिंग के छात्र समेत पांच लोगों ने आत्महत्या की

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 86 मरीजों का उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).