लद्दाख में महसूस किये गए भूकंप झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई: 16 फरवरी 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर गिरफ्तार दीप सिद्धू की 7 दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है. उसे आज सुबह 10.30 बजे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

16 Feb, 23:57 (IST)

लद्दाख में महसूस भूकंप झटके किये गए. जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. लोगों ने रात के 10 बजे भूकंप के झटके महसूस किये.

16 Feb, 23:22 (IST)

इंदौर में जनसुनवाई में बात न सुनी जाने से दुखी होकर एक युवक ने केरोसीन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया.

16 Feb, 22:43 (IST)

मध्य प्रदेश में बस हादसे के बाद और एक हादसा हुआ है. रेत खनन करते समय 3 मजदूरों की दबने से मौत हो गई है.

16 Feb, 22:15 (IST)

आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 60 नए मामले आए. इसके साथ राज्य में संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 8.88 लाख तक जा पहुंची. साथ ही 140 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया

16 Feb, 21:13 (IST)

किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाया गया. तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन को उनकी जगह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है

16 Feb, 21:11 (IST)

गोवा में कोरोना के आज 48 नए केस पाए गए. वहीं 3 मरीजों की मौत हुई हैं. राहत की बात है कि इस महामारी से 66 मरीज ठीक हुए हैं.

16 Feb, 21:07 (IST)

राजस्थान में कोरोना के 60 नए मामले पाए गए. वहीं राज्य में एक्टि केस 1257 हैं.

16 Feb, 21:04 (IST)

कोरोना के महाराष्ट्र में आज 3663 नए केस मिले. वहीं इस महामारी से 2700 मरीज ठीक हुए हैं.

16 Feb, 20:32 (IST)

हिमाचल प्रदेश : 2017 में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उस व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है: कुल्लू जिला पुलिस

16 Feb, 20:24 (IST)

केरल में आज कोरोना वायरस के 4,937 नए मामले सामने आए. इस दौरान 18 मरीजों की मौत हुई. राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 60,761 है.

Read more


राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर गिरफ्तार दीप सिद्धू की 7 दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है. उसे आज सुबह 10.30 बजे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा और अराजकता के पीछे मुख्य रूप से सिद्धू का हाथ था. इस मामले में जांच के लिए शनिवार को दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू और एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को, लाल किला लेकर गई थी. पुलिस ने सिद्धू की गिरफ्तारी में मदद करने वाली कोई भी सूचना देने पर एक लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा कर रखी थी.

वहीँ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को दुनिया में कहीं भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. भारत में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन हो रहा है. इसका उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है.डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्स प्रोग्राम के तहत कोविशिल्ड को मंजूरी प्रदान की है. इस वैक्सीन को भारत की ओर से कई देशों को भेजा भी गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वतंत्र विशेषज्ञों ने बुधवार को यह कहा कि जिन देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन सामने आए हैं उन मुल्कों में भी एस्ट्राजेनेका के टीके का आपातकालीन इस्तेमाल किया जा सकता है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

पेट्रोल और डीजल के दामों में आज लगातार आठवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सभी राज्यों में पेट्रोल और डीजलकी कीमत ने उछाल मारा है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 35 पैसे बढ़ गई हैं. जिसके बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.29 रूपए और एक लीटर डीजल की कीमत 79.70 रुपए पहुंच गई है. जानिए दिल्ली के अलावा बाकी मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं.

खबर है की कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने पर्यटन इकाइयों के पंजीकरण के ऑनलाइन तरीके को फिर से शुरू कर दिया है. पर्यटन, संस्कृति, युवा सेवाएं और खेल सचिव सरमद हाफिज ने सोमवार को औपचारिक रूप से बटन पर क्लिक कर और पंजीकरण दो इकाई धारकों को सौंपकर ऑनलाइन सेवा की फिर से शुरुआत की.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट