एजेंसी न्यूज

COVID-19: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 16,083 नए मामले आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,083 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,32,495 हो गई है.

COVID-19: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 16,083 नए मामले आए
कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

रायपुर, 18 अप्रैल : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,083 नए लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,32,495 हो गई है. राज्य में शनिवार को 190 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 8,889 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूर्ण की. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 158 मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 16,083 मामले आए हैं.

इनमें रायपुर जिले के 3603, दुर्ग के 1887, राजनांदगांव के 911, बालोद के 173, बेमेतरा के 274, कबीरधाम के 437, धमतरी के 434, बलौदाबाजार के 800, महासमुंद के 438, गरियाबंद के 647, बिलासपुर के 1306, रायगढ़ के 718, कोरबा के 1064, जांजगीर चांपा के 822, मुंगेली के 406, गौरेला पेंड्रा मरवाही के 167, सरगुजा के 392, कोरिया के 334, सूरजपुर के269, बलरामपुर के 239, जशपुर के 182, बस्तर के 181, कोंडागांव के 30, दंतेवाड़ा के 48, सुकमा के 31, कांकेर के 248, नारायणपुर के 19, बीजापुर के 18 और अन्य राज्य के पांच मरीज शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Night Curfew: उत्तराखंड सरकार ने संशोधित कोविड एसओपी जारी की, रात्रि कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,32,495 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,96,357 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,30,400 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 5,738 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,13,735 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1565 लोगों की मौत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).