देश

16 जनवरी आज का इतिहास: जब दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई थीं कल्पना चावला

देश और दुनिया के इतिहास में 16 जनवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं....

16 जनवरी आज का इतिहास: जब दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई थीं कल्पना चावला
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला (Photo Credit-Wikimedia Commons)

नई दिल्ली:  देश और दुनिया के इतिहास में 16 जनवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं. यही वह दिन है जब भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अपनी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के लिए रवाना हुई थीं. वह अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं. दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उनका कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में चालक दल के अपने छह साथियों के साथ निधन हो गया था.

कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में इस दिन दर्ज हैं, जो इस प्रकार है :-

1556:- फ़िलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने.

1581:- ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया.

1761:- पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया.

1943:- इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला.

1947:- विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये.

1920:- 'लीग ऑफ़ नेशंस' ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की.

1955:- पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन.

1969:- सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ.

1979:- 'शाह ऑफ़ ईरान' सपरिवार मिस्र पहुँचे.

1991:- 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू).

1992:- भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि.

1995:- चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता.

1996:- हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नयी आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया.

1989:- सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की.

1999:- भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने, टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित.

2000:- चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को 'साकार बुद्ध' के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की.

2003:- भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना.

2005:- जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए एफ़.बी.आई. ने भारत से मदद मांगी.

2006:- समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).