क्रूरता की हद: बोरे में 16 कुत्तों के शव मिलने से हड़कंप, किसी ने पहले जहर दिया फिर पीट-पीटकर मार डाला

इस घटना को लेकर पशु प्रेमियों में काफी आक्रोश है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की है.

कुत्तों को बेरहमी से मार डाला (Photo Credit: Twitter)

सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता (Kolkata) से क्रूरता की हद पार करने वाली एक खबर सामने आई है. दरअसल, कोलकाता के नीलरत्न मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (NRS Hospital) के पास तीन बोरी भरकर खून से सने कुत्ते (Dogs) और पिल्ले (Puppies) मृत मिले. इससे पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि किसी ने पहले इन कुत्तों को जहर दिया और फिर बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला. इस घटना को लेकर पशु प्रेमियों में काफी आक्रोश है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की है.

इस घटना से नाराज एनजीओ के लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की. पुलिस अस्‍पताल कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने दो महिलाओं को इन बोरों को फेंकते हुए देखा है. पुलिस को उम्‍मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से सच्‍चाई सामने आ जाएगी कि कुत्तों की हत्या किसने की. यह भी पढ़ें- जाधवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने फेसबुक पर लिखा- 'सील बोतल की तरह होती हैं वर्जिन लड़कियां', हो रहा विवाद

फिलहाल शुरुआती जांच में यह पता चला है कि किसी ने कुत्‍ते और पिल्‍लों को जहर दिया फिर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने पशु क्रूरता के लिए अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें