देश

15 साल के बच्चे की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत

यहां एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से गिरकर शुक्रवार को एक 15 वर्षीय लड़के की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

15 साल के बच्चे की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गुरुग्राम, 30 जुलाई : यहां एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से गिरकर शुक्रवार को एक 15 वर्षीय लड़के की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सातवीं मंजिल से गिरकर मरने वाले मृतक युवक की रहस्यमयी मौत की जांच कर रही पुलिस अभी भी उसकी मौत के कारणों से अनजान है.

इस बीच परिवार ने पुलिस को लिखित में दिया है कि उन्हें घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है. पीड़ित 10वीं कक्षा का छात्र था. एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मृत लड़के के परिवार ने पुलिस को बताया कि बच्चा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने स्कूल के लिए तैयार हो रहा था, लेकिन बाद में अपार्टमेंट के भूतल से किसी ने परिवार को सूचित किया कि लड़का गिर गया है. यह भी पढ़ें : मुंबई के अंधेरी वेस्ट में आग की चपेट में फिल्म स्टूडियो, 1 की मौत

मृतक के माता-पिता भी मामले में आगे की कार्रवाई नहीं चाहते हैं." पोस्टमार्टम के बाद शव को पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है. मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).