143 Opposition MPs Suspended: लोकसभा में हंगामा मचाने पर दो और सांसदों के खिलाफ कार्रवाई, पूरे सत्र के लिए निलंबित, कुल संख्या 143 हुई
निलंबित सांसदों के मसले पर सदन में हंगामा कर रहे दो और सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है. आपराधिक कानूनों से जुड़े तीनों विधेयकों, भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता विधेयक- 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023, पर चर्चा के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सदन में हंगामा करने वाले दो सांसदों ए एम आरिफ और थॉमस चाजिकाडन को सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा.
143 Opposition MPs Suspended: निलंबित सांसदों के मसले पर सदन में हंगामा कर रहे दो और सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है. आपराधिक कानूनों से जुड़े तीनों विधेयकों, भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता विधेयक- 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023, पर चर्चा के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सदन में हंगामा करने वाले दो सांसदों ए एम आरिफ और थॉमस चाजिकाडन को सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा.
सदन की सहमति के बाद दोनों सांसदों को निलंबित कर दिया गया. दरअसल, बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्षी सांसदों का सदन में हंगामा जारी रहा. हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया और लगभग 25 मिनट तक सदन में इसी माहौल में प्रश्नकाल चलता रहा. लेकिन, इसके बाद विपक्षी सांसदों का हंगामा और नारेबाजी लगातार बढ़ने लगा. विपक्षी सांसद लोकसभा स्पीकर तक पर आरोप लगाने लगे. यह भी पढ़े: मिमिक्री विवाद पर बवाल बढ़ने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने दी सफाई, कहा- ‘कभी किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था’ – VIDEO
विपक्षी सांसद सदन में प्लेकार्ड भी लहराते नजर आ रहे थे. लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदन में प्लेकार्ड लहराने वाले ए एम आरिफ और थॉमस चाजिकाडन सहित चार सांसदों को नामित करते हुए उन्हें गंभीर चेतावनी भी दी थी. सदन में प्लेकार्ड लहराने वाले सांसदों को चेतावनी देते हुए बिरला ने उस समय लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था.
बता दें कि संसद में लगातार जारी हंगामे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को भी लोकसभा के 49 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया था. इससे पहले सोमवार को भी राज्यसभा के 45 और लोकसभा के 33 सांसदों सहित कुल 78 सांसदों को निलंबित किया गया था। पिछले सप्ताह लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद को भी निलंबित किया गया था. दोनों सदनों से अब तक कुल मिलाकर 143 सांसद निलंबित हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

