उत्तरी ब्राजील में नाव डूबने से 14 लोगों की मौत, 26 लापता
ब्राजील के उत्तरी पारा राज्य की राजधानी बेलेम शहर के पास गुरुवार सुबह एक नाव के डूबने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 26 लापता हो गए. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
रियो डी जनेरियो, 9 सितम्बर : ब्राजील के उत्तरी पारा राज्य की राजधानी बेलेम शहर के पास गुरुवार सुबह एक नाव के डूबने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 26 लापता हो गए. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाव माराजो द्वीप पर कैमारा और बेलेम के बीच थी, सौदाडे बीच पर आते ही नाव अचानक डूबने लगी. दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें : सिंगापुर ने भारत के पूर्व नौसेना प्रमुख लांबा को ‘मेरिटोरियस सर्विस मेडल’ किया प्रदान
अधिकारियों ने शवों को निकालने और लापता पीड़ितों का पता लगाने के लिए गोताखोरों, नौ नावों और एक हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

