13 अप्रैल 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE: 'मोदी कृपा' से फ्रांस में अनिल अंबानी की कंपनी के अरबों रुपये का टैक्स माफ हुआ: कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान गुरुवार से शुरू हो चूका है. पहले चरण में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ. इसी के साथ अब सभी की नज़रें दूसरे चरण पर है, जो 18 अप्रैल को होगा....

13 Apr, 17:14 (IST)

कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते राफेल मामले (Rafale Case) को लेकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि 'मोदी कृपा' से फ्रांस (France) की सरकार ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी के अरबों रुपये का कर माफ किया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि फ्रांस के प्रतिष्ठित अखबार 'ले मोंदे' (Le Monde) की रिपोर्ट से 'मनी ट्रेल' का खुलासा हो गया है और यह साबित हो गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल मामले में 'अनिल अंबानी के बिचौलिए' का काम किया है. फिलहाल कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा (BJP) और अनिल अंबानी के समूह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बहरहाल, राफेल मामले में कांग्रेस की ओर से पहले लगाए गए आरोपों को सरकार एवं अनिल अंबानी समूह ने सिरे से खारिज कर दिया था.

13 Apr, 16:54 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलुरु में रैली को संबोधित किया.

13 Apr, 15:08 (IST)

छत्तीसगढ़ के एक गाँव में, स्थानीय लोग और जानवर पानी के सामान्य स्रोत का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं

13 Apr, 15:06 (IST)

रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा का कहा कि, "आजम खान साहब मैंने आपको भाई कहा लेकिन आपने मुझे ज़लील किया. क्या हमारे भाई कभी इस नजर से देखते हैं कि मैं नाचने वाली हूं. इसलिए मैं रामपुर छोड़ के जाना चाहती थी."

मैंने मुलायम सिंह जी को भी बताया कि मेरी अश्लील तस्वीरें रामपुर में भूमा रहे हैं, मुझे बचाइए लेकिन रामपुर मैं किसी नेता ने मुझे बचाने कि कोशिश नहीं कि, तो मुझे रामपुर मजबूरी में छोड़ के जाना पड़ा.

13 Apr, 13:29 (IST)

शोपियां मुठभेड़ पर जीपी कश्मीर एसपी पाणि ने कहा कि दो आतंकवादी मारे गए, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को किया ढेर, एक की तलाश जारी

13 Apr, 12:19 (IST)

तमिलनाडु: पीएम मोदी ने कहा कि, "महान एमजीआर जी की सरकारों को न्याय कौन देगा, जिन्हें कांग्रेस ने सिर्फ इसलिए बर्खास्त कर दिया क्योंकि एक परिवार उन नेताओं को पसंद नहीं करता था? भारत में सबसे खराब पर्यावरणीय आपदाओं में भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए न्याय कौन करेगा. वह भी कांग्रेस के अधीन हुआ."

कुछ दिनों पहले डीएमके सुप्रीमो ने 'नामदार' को पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया था, जब कोई भी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था, यहां तक ​​कि उनके 'महामिलावटी' दोस्त भी नहीं थे, क्यों? क्योंकि वे सभी पीएम बनने और पद का सपना देखने की कतार में हैं.

13 Apr, 11:12 (IST)

राबड़ी देवी ने कहा, "नीतीश कुमार वापस आना चाहते थे, उन्होंने कहा था कि मैं तेजस्वी को 2020 में सीएम के रूप में देखना चाहता हूं और आप मुझे पीएम उम्मीदवार घोषित करें. यहां तक ​​कि, प्रशांत किशोर हमारे गठबंधन समाप्त होने के बाद पांच बार हमसे मिलने आए."

13 Apr, 10:44 (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 की शुरुआत हो चुकी है, 11 अप्रैल यानि गुरुवार को प्रथम चरण का मतदान हुआ. इसी बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत की.

तमिल नाडु में आयकर विभाग ने नामक्कल में पीएसके इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार परिसरों से 14.54 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की है.

तीसरे अमेरिकी-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के लिए तैयार नेता किम जोंग-उन

13 Apr, 09:51 (IST)

जम्मू और कश्मीर: शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

अरुणाचल प्रदेश में लुगुथांग में मतदान दल मुकुट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पहुंची, जो कि 13583 फीट की ऊँचाई पर है.

कई विदेशी देशों द्वारा मांगी गई भारतीय मिसाइलें: निर्मला सीतारमण

13 Apr, 08:39 (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जलियांवालाबाग नरसंहार के 100 साल पूरे होने पर स्मारक पर माल्यार्पण किया. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्य मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद.

ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एसक्विथ जलियांवालाबाग नरसंहार के 100 साल पूरे होने पर स्मारक पर माल्यार्पण करने पंजाब पहुंचे.

जम्मू और कश्मीर: शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.


लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान गुरुवार से शुरू हो चूका है. पहले चरण में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ. इसी के साथ अब सभी की नज़रें दूसरे चरण पर है, जो 18 अप्रैल को होगा. दूसरी ओर चुनाव प्रचार भी जोरों पर है. बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण में तीन रैली करेंगे, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी तमिलनाडु में कई सभाएं करेंगे. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 7 नए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

कांग्रेस की नई लिस्ट में बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और पंजाब के लिए प्रत्याशियों का नाम शामिल है. मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी को टिकट दिया गया है. वहीं मध्य प्रदेश की विदिशा से शैलेंद्र पटेल, पंजाब के संगरूर से केवल सिंह ढिल्लन, बिहार के वाल्मीकि नगर से शाश्वत केदार, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख से रिगडिन स्पलबर, मध्य प्रदेश के राजगढ़ से मोना सुस्तानी को टिकट दिया गया है.

वहीं अमृतसर के जलियांवाला बाग के नरसंहार कांड के आज यानी शनिवार को 100 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर वहां एक खास कार्यक्रम होने वाला है, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पंजाब के राज्यपाल शहीदों को श्रदांजलि देंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमृतसर पहुंच गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड