देश

Manipur Shocker: मणिपुर के सीमावर्ती जिले में बरामद किए गए 13 अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच

मणिपुर की म्यांमार के साथ बिना बाड़ वाली 400 किमी लंबी सीमा है. हालांकि पुलिस, रक्षा और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने न तो घटना से इनकार किया और न ही पुष्टि की. विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने 13 शवों की बरामदगी की सूचना दी.

Manipur Shocker: मणिपुर के सीमावर्ती जिले में बरामद किए गए 13 अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Photo Credits: ANI

Manipur Shocker: सुरक्षा बलों ने सोमवार को म्यांमार की सीमा से सटे मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले के लिथिथु गांव से 13 अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद किए. सूत्रों ने कहा कि कुकी आदिवासी समुदाय के प्रभुत्व वाले क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच भारी गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल जंगल में बसे गांव में पहुंचे, जहाँ शव बरामद किए गए. शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. यह भी पढ़ें: महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा, 2022 में सामने आए 31982 रेप केस, NCRB की रिपोर्ट ने चौकाया

एक अन्य सूत्र ने कहा कि शव एक उग्रवादी संगठन के कैडरों के हैं. गोलीबारी तब हुई जब उग्रवादी म्यांमार जा रहे थे। मौके से कोई हथियार और गोला-बारूद बरामद नहीं हुआ. पुलिस और केंद्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारी घटना और शवों की बरामदगी की जांच कर रहे हैं.

मणिपुर की म्यांमार के साथ बिना बाड़ वाली 400 किमी लंबी सीमा है. हालांकि पुलिस, रक्षा और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने न तो घटना से इनकार किया और न ही पुष्टि की. विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने 13 शवों की बरामदगी की सूचना दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).