जमानत के बाद रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी बोले- यह गैरकानूनी गिरफ्तारी थी: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

11 Nov, 21:37 (IST)

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 883 नए #COVID19 मामले, 13 मौतें और 691 रिकवरी रिपोर्ट की गई. राज्य में कुल मामले अब 1,79,951 हैं, जिनमें 3,055 मौतें और 1,68,568 रिकवरी शामिल हैं. सक्रिय मामले 8,328 हैं.

Read more


बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के बाद यह तय हो गया है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं. दरअसल, वोटों की गिनती के दौरान एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन इस टक्कर में महागठबंधन को पीछे छोड़ते हुए एनडीए बहुमत से आगे निकल गया. मध्यरात्रि 1 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 223 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं और 20 सीटों पर नतीजे आने बाकी है, जो जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे देखे जा सकते हैं.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा में एनडीए को मिली जीत के लिए बिहार की बहन-बेटियों की सराहना की है. उन्होंने कहा है कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

बता दें कि दुबई में बीते दिन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से मात देते हुए आईपीएल पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया. मुंबई की इस शानदार जीत में कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा. बोल्ट ने चार ओवरों के स्पेल में 30 रन खर्च तो रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी के दौरान महज 51 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें