पुणे के पास मदुरै एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई ट्रेनें रद्द
यह ट्रेन रात 12.15 पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छुटी थी. यह ट्रेन 2 बजे कर्जत पहुंची मगर आगे खंडाला के करीब ट्रेन का पिछला दिब्बा पटरी से उतर गया
मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे के पास खंडाला में मुंबई से मदुरै जा रही ट्रेन का पिछला डिब्बा शुक्रवार तडके पटरी से उतर गया. हालांकि इस घटना में कोई जानमाल को नुकसान नहीं हुआ. पटरी से उतरने की वजह से ट्रेन का पिछला डिब्बा पूरी तरह से डैमेज हो गया है. वहीं, इस एक्सीडेंट के चलते रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है. सेंट्रल रेलवे की ओर से कर्जा-पुणे-कर्जत पैसेंजर, इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस और सिंहगड एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया है. वहीं, भुसावल पुणे एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है.
बता दें कि यह ट्रेन रात 12.15 पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छुटी थी. यह ट्रेन 2 बजे कर्जत पहुंची मगर आगे खंडाला के करीब ट्रेन का पिछला दिब्बा पटरी से उतर गया. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया. महाराष्ट्र के कई जिलों में इस समय तेज बारिश हो रही है.
#SpotVisuals: Seating cum Luggage Rake (SLR) coach of Madurai express derailed in Maharashtra's Khandala at around 3:30 am. The affected coach was detached from the train & services were resumed within an hour. Traffic on other routes wasn't affected. No injuries reported pic.twitter.com/UoYP6H21uE
— ANI (@ANI) July 6, 2018
ज्ञात हो कि पिछले महीने महाराष्ट्र के इगतपुरी रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल डिरेल हो गई थी. इस हादसे में ट्रेन के तीन कोच पटरी से उतर गए थे. हादसे की वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2018 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

