COVID-19: अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 के 10 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 10 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 7,243 हो गए जबकि एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी.
पोर्ट ब्लेयर, 13 जून : अंडमान एवं निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीपसमूह में 10 और लोगों के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 7,243 हो गए जबकि एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी. स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में सभी 10 नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए.
उन्होंने बताया कि अंडमान और निकोबार में अभी 121 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 117 दक्षिण अंडमान जिले जबकि बाकी के चार उत्तर और मध्य अंडमान जिले में हैं. निकोबार जिले में महामारी का एक भी मामला न होने के कारण वह कोरोना वायरस से मुक्त है. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में तीन जिले हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 12 और लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं जिससे कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 6,996 हो गयी है. यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के कारण अनाथ हुए बच्चों का भविष्य अधर में लटका, मदद के लिए संघर्ष कर रहे
केंद्र शासित प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,95,624 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत है. अभी तक कुल 1,31,428 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है. इस बीच, अंडमान एवं निकोबार के सूचना, प्रचार और पर्यटन सचिव एस के सिंह ने शनिवार को लोगों से अंतर-द्वीपीय आवाजाही से बचने और संक्रमण के मामले कम करने में प्रशासन की मदद करने का अनुरोध किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

