देश

Odisha में अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत

ओडिशा (Odisha) में रविवार को अलग-अलग हादसों में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी.पुलिस ने इसकी जानकारी दी.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के ढेंकनाल जिले में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पत्थरखंबा चौक पर उस समय हुई, जब कोयले से लदे ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी.

Odisha में अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

ओडिशा (Odisha) में रविवार को अलग-अलग हादसों में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी.पुलिस ने इसकी जानकारी दी.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के ढेंकनाल जिले में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पत्थरखंबा चौक पर उस समय हुई, जब कोयले से लदे ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए शख्स ने पत्नी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आदिकंद सामल (48), पहाली सामल (45), अनंत सामल (35), अंकुर सामल (54) और कालिया सामल (14) के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि ये सभी बंगुरा गांव के रहने वाले थे.उन्होंने बताया कि ट्रक चालक तथा सहायक फरार हैं और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिलाधिकारी सरोज सेठी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को एक लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.वहीं, मयूरभंज और झारसुगुड़ा जिले में बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी.

प्रदेश के झारसुगुडा जिले के बनहरपाली थाना क्षेत्र के बासुपाली में बिजली गिरने की घटना में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान कस्तूरी रोहिदास (50) और उनके बेटे दोलामणि रोहिदास (27) के रूप में हुई है.उन्होंने बताया कि मयूरभंज जिले के रायरंगपुर इलाके में बिजली गिरने से रानी मुंडा (25) और उसकी भतीजी पाना मुंडा (सात) की मौत हो गयी. अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के तिरिंग थाना क्षेत्र के बरुडीही गांव के श्यामा चरण पूर्ति (31) की बिजली गिरने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना के समय वह मवेशियों को चरा रहा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया  गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).