यूपी में वैन के पेड़ से टकराने से 10 की मौत
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा हादसा हुआ. यहां गजरौला थाना क्षेत्र के पूरनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक पिकअप वैन पेड़ से टकरा गई.
पीलीभीत (यूपी), 23 जून : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा हादसा हुआ. यहां गजरौला थाना क्षेत्र के पूरनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक पिकअप वैन पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खबरों के मुताबिक, ड्राइवर नींद में था, जिसके चलते वैन पेड़ से टकरा गई. वाहन में सवार 17 यात्री गंगा स्नान कर हरिद्वार से लौट रहे थे. हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने बाद में दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : केदारनाथ यात्रा में 46 दिनों में 175 घोड़ा-खच्चरों की हुई मौत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख जताया है. साथ ही अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
Chitrakoot School Video: चित्रकूट में शिक्षा के मंदिर में अजीब मामला, सरकारी स्कूल में छात्राओं से कराई जा रही थी मालिश; प्रधानाध्यापिका निलंबित
\