मनोरंजन

क्या 'सनम रे' की जोड़ी का हो गया है पैच अप ?

मंगलवार को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई के बांद्रा के घर में शानदार पार्टी का आयोजन किया था. फिल्म 'सनम रे' की जोड़ी पुलकित सम्राट और यामी गौतम की बात कर रहे हैं. बीती रात यामी मनीष के घर पार्टी में पहुंची थी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद यह जोड़ी दोबारा एक साथ दिख सकती हैं. खैर ऐसा होता है कि नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा.

क्या 'सनम रे' की जोड़ी का हो गया है पैच अप ?
फोटो क्रेडिट : योगेन शहा

मंगलवार को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई के बांद्रा के घर में शानदार पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी के मेहमानों की लिस्ट इतनी लम्बी थी कि पार्टी शुरू तो हुई रात के 9 बजे और खत्म हुई सुबह के 5.30 बजे. सबसे पहले मनीष के करीबी दोस्त करण जौहर ने पार्टी में शिरकत की . फिर एक के बाद एक सेलेब्रिटी चार चांद लगाते हुए नजर आए लेकिन इन सब सितारों में से एक जोड़ी ऐसी थी जिनके ब्रेक अप के चर्चे बहुत हुए थे और वे दोनों एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते थे. पर बीती रात इन दोनों ने ही मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शिरकत की.

हम फिल्म 'सनम रे' की जोड़ी पुलकित सम्राट और यामी गौतम की बात कर रहे हैं. बीती रात यामी मनीष के घर पार्टी में पहुंची थी. आपको बता दें कि यामी को ज्यादातर पार्टीज में जाना पसंद नहीं है. यामी अपनी फिल्म की सक्सेस पार्टी में भी ज्यादा देर तक नहीं रूकती हैं लेकिन कल की पार्टी को यामी ने देर रात तक एन्जॉय किया. यामी के पीछे पीछे पुलकित सम्राट भी इस पार्टी का हिस्सा बने. इस एक्स कपल ने एक साथ पार्टी एन्जॉय की. जहां ये दोनों एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे वहीं अब एक साथ पार्टी करने लगे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद यह जोड़ी दोबारा एक साथ दिख सकती हैं. खैर ऐसा होता है कि नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को जल्द ही शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में देखा जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है. यह फिल्म 21 सितम्बर को रिलीज  होने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2018 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).