क्या पीएम मोदी की अपील पर एक साथ वीडियो में नजर आने जा रहें हैं सलमान, शाहरुख और आमिर खान?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाने के लिए अब सलमान, आमिर और शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है. अगर सब कुछ सही रहा तो तीनों को एक साथ एक वीडियो में देखा जा सकेगा.
आमिर (Aamir Khan),सलमान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड (Bollywood) के तीन ऐसे बड़े खान जो आज तक किसी भी फिल्म में एक साथ नहीं आ सके हैं. किसी भी फिल्म मेकर्स (Film Makers) के लिए ये एक सपने से कम नहीं होगा की उसकी फिल्म में ये तीनों खान साथ नजर आए. अब ये तीनों खान किसी फिल्म में साथ नजर आते है या नहीं ये अभी नहीं कहा जा सकता. लेकिन बुलावा अगर देश प्रधानमंत्री (Prime Minister) का हो तो ये ऐसा हो सकता है. दरअसल बाकी बॉलीवुड (Bollywood) सितारों की तरह सलमान, आमिर और शाहरुख खान भी सोशल कॉज (Social Cause) में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. ऐसे में खबर है कि पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने तीनो खानों को सोशल कॉज को सपोर्ट करने को कहा है.
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक पीएम ऑफिस से आमिर,सलमान और शाहरुख एक साथ एक वीडियो के लिए अप्रोच किया गया है. जिसमें इन तीनो को प्रधानमंत्री के जल शक्ति अभियान को प्रमोट करना है. हालांकि अभी तक सभी ने इस वीडियो के लिए हामी नहीं भरी हैं.
Film actor and director, Shri Aamir Khan calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi pic.twitter.com/U5pfd3Y2ju
— PIB India (@PIB_India) June 23, 2014
दरअसल अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहले से ही इस कैंपेन का हिस्सा है. जहां ये जल संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील करते हैं. लेकिन क्रिएटिव टीम अब इन तीनों खान के साथ इस कॉज को प्रमोट करने का प्लान बना रही हैं. जिससे इस अहम मुद्दे पर ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान खिंचा जा सके. अब ये इस अभियान के लिए अनुमति देते हैं या नहीं ये आने वाले समय में पात चलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

