Who Is Kajal Raghwani?: कौन हैं काजल राघवानी? निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर बयान के बाद चर्चा में आईं भोजपुरी अभिनेत्री, जानें पूरा प्रोफाइल
काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं. फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जबकि निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर दिए गए उनके बयान लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं.
Who Is Kajal Raghwani?: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों अपने हालिया बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में उन्होंने अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए. काजल ने आरोप लगाया कि उन्हें एक लोकप्रिय फिल्म के गाने से हटाकर आम्रपाली दुबे को मौका दिया गया था. उनके इस बयान के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग, पक्षपात और कलाकारों के रिश्तों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. Kajal Raghwani Accuses Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के साथ पत्नी की तरह रहीं काजल, रिश्ता टूटने का कारण बनीं आकांक्षा पुरी (Watch Video)
क्या बोलीं काजल राघवानी?
'भोजपुरी बवाल' में अभिनेत्री रानी चटर्जी से बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने फिल्म आशिक आवारा के गाने 'जड़ के जुगाड़ करके राजा' का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि यह गाना पहले उन्हें दिया गया था, लेकिन बाद में बिना उनकी जानकारी के आम्रपाली दुबे को दे दिया गया.
काजल ने कहा, "दिनेश जी के सामने किसकी चलेगी. आज तक हीरो के सामने किसी की चली है क्या?" उन्होंने आगे कहा, "वो दिनेश जी के साथ चल रही थीं. मैं अकेली चल रही थी. मेरे पास कोई नेता, पॉलिटिशियन या स्टार नहीं था. उनको प्रोटेक्ट करने के लिए दिनेश जी थे, लेकिन मुझे प्रोटेक्ट करने वाला कोई नहीं था."
काजल राघवानी का दिनेश लाला यादव और आम्रपाली दुबे पर आरोप:
आम्रपाली दुबे ने दिया जवाब
शो के दौरान वीडियो संदेश में आम्रपाली दुबे ने काजल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि काजल ने भी लंबे समय तक खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्में की हैं. आम्रपाली ने कहा, "तुम भी तो खेसारी जी के साथ इतना काम करती थीं. क्या किसी ने तुम्हारे लिए ऐसा कहा?"
निरहुआ ने आरोपों को किया खारिज
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी काजल राघवानी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, "इनका यही इल्जाम है कि इन्हें फिल्मों से निकाल दिया जाता है. तो मेरा जवाब यही है कि आप उसी के लायक हो."
काजल राघवानी का इंस्टाग्राम वीडियो:
कौन हैं काजल राघवानी?
काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई और कॉलेज की शिक्षा महाराष्ट्र में पूरी की. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और शुरुआत में 20 से अधिक गुजराती फिल्मों में काम किया. हालांकि वह मूल रूप से भोजपुरी भाषी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने भोजपुरी भाषा सीखी और जल्द ही इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में अपनी पहचान बना ली.
2013 में किया भोजपुरी डेब्यू
काजल राघवानी ने साल 2013 में रिहाई और सबसे बड़ा मुजरिम फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें पटना से पाकिस्तान, मेहंदी लगा के रखना, भोजपुरिया राजा और संघर्ष शामिल हैं.
पवन सिंह के साथ उनका गाना 'छलकता हमरो जवानीया' सुपरहिट साबित हुआ और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करोड़ों बार देखा गया. वहीं खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है.
सोशल मीडिया पर भी हैं काफी लोकप्रिय
काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं. फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जबकि निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर दिए गए उनके बयान लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं.