मनोरंजन

Video : जब वाजपेयी जी ने जॉनी लीवर को गले लगाया और कहा - अरे, मेरा पार्टनर आ गया यार

गुरुवार से ही अटल जी के पुराने किस्सों को याद किया जा रहा है. एक ऐसा ही किस्सा हुआ था कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर के साथ.

Video : जब वाजपेयी जी ने जॉनी लीवर को गले लगाया और कहा - अरे, मेरा पार्टनर आ गया यार
अटल बिहारी वाजपेयी और जॉनी लीवर (Photo Credits : PTI and Facebook)

दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वह पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. 93 साल की उम्र में अटल जी ने अपनी अंतिम सांस ली. शुक्रवार को अटल जी का अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन की खबर सुनकर पूरा देश सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके निधन को लेकर शोक जताया है. गुरुवार से ही अटल जी के पुराने किस्सों को याद किया जा रहा है. एक ऐसा ही किस्सा हुआ था कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर के साथ.

अभिनेता अनुपम खेर के एक शो में जॉनी लीवर ने इस किस्से का जिक्र किया था. जॉनी लीवर ने कई बार अटल जी के स्टाइल की नकल की थी. एक बार अटल जी से उनकी मुलाकात हुई थी. मिलने से पहले जॉनी को डर था कि कहीं अटल जी से उन्हें कुछ सुनना ना पड़ें पर इसके बिल्कुल विपरीत हुआ.

जब अटल जी जॉनी लीवर से मिले, उन्होंने उनको गले लगाया और कहा, "अरे... मेरा पार्टनर आ गया यार." इसके बाद जॉनी लीवर बहुत खुश हुए. अनुपम खेर के शो में उस किस्से का जिक्र करने के बाद जॉनी ने अटल जी के स्टाइल में एक जोक भी सुनाया.

अटल बिहारी वाजपेयी ने दिसंबर 2005 में राजनीति से रिटायरमेंट लिया था. उन्हें पद्म विभूषण, लोकमान्य तिलक पुरस्कार, श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार और गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2018 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).