टीवी

Shocking: ‘बिग बॉस 11’ के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट को सांप ने काटा, बुरी तरह घायल

सांप के जानलेवा हमले के चलते वो बुरी तरह जख्मी हो गए जिसके बाद डॉक्टरों को फौरान स्पॉट पर बुलाया गया

Shocking: ‘बिग बॉस 11’ के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट को सांप ने काटा, बुरी तरह घायल
विकास गुप्ता (Photo Credits: Instagram)

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान विकास गुप्ता को सांप के काट लेने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि विकास अर्जेंटीना में इस शो के लिए शूट कर रहे थे जब ये घटना हुई. इस हमले में विकास को काफी चोट भी आई है. ऐसे में उनका उपचार करने के लिए डॉक्टरों को फौरन सेट पर बुलाया गया जहां उन्हें इंजेक्शन देने के बाद आराम करने की सलाह दी गई है.

डीएनए की खबर के अनुसार, शो की टीम एक एक्शन सीन को शूट करने की तैयारी में थी. इसी दौरान शो पर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आनेवाली भारती सिंह पर अचानक अजगर सांप ने हमला कर दिया. इसके बाद भारती को इस तरह से फंसा देखकर विकास उन्हें बचाने के लिए आगे आए. लेकिन सांप ने मौका पाते ही विकास पर हमला कर दिया. इसी के साथ ये खबर भी सुनने मिली है कि शो पर एक स्टंट को परफॉर्म करते समय सिंगर आदित्य नारायण को भी उनकी आंख में चोट लग गई. अब विकास और आदित्य, इन दोनों को ही आराम करने की सलाह दी गई है.

खबर है कि शो पर होस्ट के रूप में नजर आनेवाले निर्देशक रोहित शेट्टी भी इन घटनाओं से हताश हैं और कहा है कि अब टीम को किसी भी स्टंट की शूटिंग के समय और भी सावधानी बरतनी होगी.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2018 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).