Exclusive: विद्या बालन के पिता हुए अस्पताल में भर्ती, ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत
10 सितंबर की रात को विद्या बालन के पिता पीआर बालन की स्वास्थ बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया
विद्या बालन के पिता पी.आर बालन को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत के चलते 10 सितंबर, सोमवार की रात को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिवारवालों ने देरी न करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है.
विद्या ने लेटेस्टली को इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी है कि पी.आर बालन की तबीयत को मद्देनजर रखते हुए उनके दामाद सिद्धार्थ रॉय कपूर भी सोमवार की रात को उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे.
विद्या भी अपने पिता के साथ वहीं मौजूद थी.
आपको बता दें कि विद्या अपने पापा के बेहद करीब हैं. अपने इंटरव्यूज में अक्सर वो इस बात का जिक्र करती हैं कि वो उनके पिता उनके प्रेरणा के स्रोत हैं और उन्हीं की बदौलत वो आज इनकी सफल हो पाईं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2018 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

